फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, यूजी पीजी कोर्सों के लिए 16 जून तक आवेदन करें

विज्ञापन
25जेएनडी34: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोल दिया गया है। यूजी और पीजी कोर्सों के लिए विद्यार्थी 16 जून तक आवेदन कर सकेंगे जबकि पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों के आवेदन 15 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कई कोर्सों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। इनमें एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, जियोग्राफी, मैथेमेटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एमए इंग्लिश, हिंदी, साइकोलॉजी, एजुकेशन, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, मास कम्युनिकेशन, योगा साइंस, म्यूजिक एवं डांस सहित अन्य विषयों में भी प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
एमबीए, एमसीए, एमकॉम, एलएलएम, एलएलबी तीन वर्षीय और बीए एलएलबी पांच वर्षीय कोर्सों में भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कुछ कोर्सों में दाखिले अकादमिक मेरिट के आधार पर होंगे।
इनमें बीटेक (कंप्यूटर साइंस-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीपीएड, एमपीएड, होटल मैनेजमेंट सहित अन्य कोर्स शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बीटेक कार्यक्रम में पहले दाखिले जेईई रैंक के आधार पर किए जाएंगे। सीटें खाली रहने पर मेरिट के अनुसार एडमिशन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें