फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फिजिकल काउंसलिंग के जरिए हुआ दाखिला

विज्ञापन
17जेएनडी27-केएम राजकीय महाविद्यालय में फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया में भाग लेते हु
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के निर्देशानुसार केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से जारी है। कॉलेज में प्रतिदिन खाली सीटों को भरने के लिए छात्रों को अवसर दिया जा रहा है। दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी प्रो. मोहित ने बताया कि 18 जुलाई से वह सभी विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है 100 रुपये लेट फीस के साथ काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है जिसके बाद मेरिट के आधार पर दाखिला सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिले भी शुरू हो चुके हैं। विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास, एमकॉम और एमएससी केमिस्ट्री में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें