फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रशासनिक सचिव ने मंडी में की धान की जांच, नहीं शुरू करवा पाए खरीद

Thu, 02 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02 जेएनडी27: नई अनाज मंडी में पड़ी पीआर धान की ढेरी में नमी की जांच करवाते श्रम विभाग के प्रधान
विज्ञापन
जींद। सरकार ने प्रदेश की मंडियों में 10 दिन पहले पीआर धान खरीद के निर्देश दिए थे। इसको लेकर श्रम विभाग के प्रधान सचिव रजीव रंजन खुद मंडी में पहुंचे। यहां पर पीआर धान की ढेरियों की जांच की। इस दौरान जिले का प्रशासनिक अमला भी साथ रहा। इससे किसानों को उम्मीद थी कि मंडी में पीआर धान की आज खरीद शुरू होगी लेकिन खरीद शुरू नहीं करवा पाए।
विज्ञापन

प्रशासनिक सचिव मंडी में किसानों से भी मिले और उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया लेकिन धान खरीद नहीं होने की समस्या किसानों ने बताई तो इसको वह शुरू नहीं करवा पाए। बहबलपूर के किसान वजीर सिंह दुहन मंडी ने बाजरे की वेरिफिकेशन की शिकायत की तो इस बारे में डीसी को शिकायत देने के निर्देश दिए।
उन्होंने मंडी में हैफेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की धान खरीद शुरू की जाए ताकि मौसम खराब होने पर किसानों की फसल बर्बाद न हो। उन्होंने मंडी में जाकर कई ढेरियों में नमी की जांच करवाई। इनमें नमी की मात्रा निर्धारित से अधिक मिली। इसलिए धान को सुखाने के बाद खरीद करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने बताया कि शहर की अनाज मंडी में 10 अक्तूबर के आसपास सुखी फसल आती है। अक्तूबर के पहले सप्ताह के अंत में फसल खरीद का काम शुरू हो जाता है। इस दौरान आने वाली फसल में नमी नहीं होती।
48 घंटे के भीतर भुगतान के निर्देश
उन्होंने फसल का उठान करवाकर इसका भुगतान अधिकतम 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में सफाई, पेयजल, बिजली, सीसीटीवी निगरानी एवं इंटरनेट सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहे। साथ ही, धान की आवक का विवरण रजिस्टर में दर्ज करते समय किसानों का नाम व धान की किस्म स्पष्ट रूप से लिखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडियों में तौल व भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें