फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रशासन ने ईंटल गांव से की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Wed, 24 Jul 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण ने बुधवार को गांव ईंटल कलां में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। शुरुआत के बाद जब परिषद की सीईओ झाडू़ उठाकर सफाई कर रही थी वहां आसपास के ग्रामीण भी झाडू़ उठाकर सफाई करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला परिषद की सीईओ से कहा कि हम अब प्रशासन द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग करेंगे और कहीं पर भी गांव में गंदगी नहीं रहने देंगे। स्वच्छता अभियान के तहत गलियों, व्यायामशालाओं, पार्क व अन्य सार्वजनिक जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने कहा कि साफ सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है। अस्वच्छता या गंदगी हमारे आस-पास के वातावरण एवं जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आस-पास भी साफ-सफाई रखनी चाहिए। अस्वच्छता से रोगियों की संख्या बढ़ती है,जिससे हमारे को आर्थिक हानि के साथ-साथ जन हानि भी होने का अंदेशा बनता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही भारत को उन्नति की ओर लेकर जाएगी, यह आमजन के साथ-साथ सरकार व प्रशासन का एक बहुत बडा कदम है। स्वच्छता से ही भारत अन्य देशों से ज्यादा अच्छा व आर्थिक मामलों में ऊंचा होने को अग्रसर है। इस अवसर पर मनरेगा के परियोजना अधिकारी राकेश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा लाठर, सरपंच रामनिवास, एबीपीओ रेखा, ग्राम सचिव विजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें