फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन मुस्तैद

विज्ञापन
पंजाब सीमा पर लगाए गए बैरिकेड। ब्यूरो - फोटो : Jind
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों द्वारा 26 नवंबर को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। ऐसे में संगठनों के साथ-साथ प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। प्रशासन द्वारा पंजाब की ओर से आने वाले रास्तों पर खास नजर रखी जा रही है। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के जींद में होने की सूचना पर दिनभर पुलिस दौड़ती रही, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस द्वारा की जा रही धरपकड़ के चलते जींद के कई किसान नेता सोमवार रात से ही भूमिगत हो गए हैं। हालांकि दिन में पुलिस इनकी लोकेशन पता लगाती रही।
विज्ञापन

मंगलवार को नरवाना के पास दातासिंह वाला पंजाब सीमा पर पंजाब में काफी किसानों का जमावड़ा देखा गया। किसानों ने यहीं पर डेरा डाला हुआ है। ऐसे में जींद प्रशासन ने पंजाब सीमा के साथ लगती सीमाओं पर आठ पुलिस नाके व अन्य जिले के साथ लगती सीमाओं पर 15 पुलिस नाके लगाए हैं। इसके अलावा जिले के अंदर सात पुलिस नाके लगाने की योजना बनाई है। सभी नाकों से होकर गुजरने वाले किसानों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
पंजाब सीमा पर तीन श्रेणी की बैरिकेडिंग
पंजाब की ओर से आने वाले किसानों को रोकने के लिए दातासिंहवाला व खनौरी रोड पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां तीन श्रेणी की बैरिकेडिंग की जाएगी। इस दौरान हर वाहन की जांच की जाएगी और दस्तावेज नहीं होने पर वाहन को जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए रास्ता बदला
इस दौरान आमजन के लिए प्रशासन द्वारा जींद से पंजाब की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया है। 25 नवबंर शाम चार बजे से जींद से पंजाब को जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। रोहतक, जुलाना से आने वाले वाहन वमाया नगूरां व कैथल से होकर निकाला जाएगा।
आज होगी बैठक
हालांकि पुलिस विभाग की तैयारियों को लेकर डीआईजी ओपी नरवाल ने मंगलवार को डीएसपी व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की, लेकिन बुधवार को भी जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय मीटिंग होगी। बैठक में किसानों के आंदोलन को देखते हुए तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने को लेकर योजना बनाई जाएगी।
अप्रिय घटना की स्थिति में यहां दें सूचना
आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है किसीं भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर, इसके अलावा 01681-245711 व 8814011525 पर सूचना दें। इसके अलावा 8814011521, 8814011522 व 8814011509 मोबाइल नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।
धारा 144 पर फैसला आज
हालांकि प्रशासन द्वारा अभी तक जिले में धारा 144 नहीं लगाई गई है। इस पर बुधवार को फैसला होगा। जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो जिले में धारा 144 लागू की जा सकती है। इसके अलावा पेट्रोल पंप मालिकों को भी सिर्फ वाहनों में ही पेट्रोल व डीजल देने के आदेश दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो इसकी वसूली उसी से की जाएगी।
बिजली निगम और रोडवेज पर खास नजर
हालांकि आंदोलन का आह्वान किसान संगठन व ट्रेड यूनियन द्वारा किया गया है, लेकिन इसमें कई कर्मचारी संगठन भी शामिल हैं। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों व बिजली निगम कर्मचारियों पर खास नजर है। दोनों ही विभागों में कर्मचारियों की यूनियन काफी मजबूत मानी जाती है।
सोमवार को गई पुलिस मंगलवार को नहीं मिले नेता
सोमवार को जिले के कुछ नेताओं के घर पुलिस गई, ऐसे में यह लोग संभल गए और रात को ही भूमिगत हो गए। मंगलवार को भी पुलिस वहां कई, लेकिन नेता घर नहीं मिले। एक किसान नेता ने अमर उजाला को बताया कि वे रात को ही अपने तय ठिकाने पर पहुंच चुके हैं।
सांपला और कुंडली जाएंगे जींद के किसान
दिल्ली घेराव के लिए जींद जिले से किसान सांपला और कुंडली जाएंगे। जिन किसानों को दोनों में से जो भी स्थान नजदीक होगा, वहीं जाने की योजना है। एक किसान नेता के अनुसार अधिकतर किसान सांपला ही जाएंगे।
रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
आंदोलन को देखते हुए रोडवेज ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह के अनुसार मुख्यालय से इसके आदेश प्राप्त हुए हैं। छुट्टी पर चल रहे सभी कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

डीएसपी के साथ बैठक करते डीआईजी ओपी नरवाल। ब्यूरो- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें