फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को लेकर प्रशासन हुआ चौकस

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। डीसी नरेश नरवाल ने बैठक कर जिले निजी व सरकारी अस्पतालों को सही प्रकार से तैयार रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों के जरूरी उपकरण सही से काम करें।
विज्ञापन

डीसी नरेश नरवाला ने लघु सचिवालय में जिले के सभी एसडीएम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के संभावित बढ़ते खतरे के चलते सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक कोरोना टीकाकरण करवाएं। अधिकारी शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर, लैब, बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता पूरी रखें। चालू हालात वाले उपकरणों की रिपोर्ट एक सप्ताह में भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें