25जेएनडी01: स्कूल के विजेता खिलाड़ी जिनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। स्रोत : स्कू
सफीदों। आदि शंकराचार्य कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, सफीदों में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में ललित, मोहित, लक्ष्य और ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रिंस और समर ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सफलता हासिल की। एथलेटिक्स में मनप्रीत ने 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ और हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आयुष और केशव ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच प्रमोद (पीटीआई) और कोच रोबिन की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।