फोटो 6 नरवाना। एसआईआर कार्य को लेकर सुपरवाइजरों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठ
नरवाना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशासन ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसडीएम जगदीश चंद्र ने सुपरवाइजरों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीएलओ के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सुपरवाइजरों ने बीएलओ की ओर से सामने आ रही दिक्कतों से एसडीएम को अवगत कराया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, जिन कार्यों को बीएलओ अतिरिक्त बोझ मान रहे थे, उन पर एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उ
न्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई बीएलओ कार्य में कोताही बरतता है तो उसकी लिखित रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि विभागीय कार्रवाई की जा सके। एसडीएम ने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 225 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 44 शहरी और 181 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ और निगरानी के लिए 25 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
अभियान को गति देने के लिए आठ नए एआईआरओ भी लगाए गए हैं। साथ ही बीएलओ का कार्यभार कम करने के लिए प्रत्येक के साथ एक अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने सिम कर्मचारियों को भी जोड़ा
खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएलओ की सहायता के लिए स्कूलों में कार्यरत स्कूल इंफॉर्मेशन मैनेजर (सिम) को भी एसआईआर अभियान से जोड़ दिया है। अब सिम कर्मचारियों की जिम्मेदारी डाटा अपलोड करने की होगी। इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बाक्स
एसआईआर का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई बीएलओ कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।
– जगदीश चंद्र, एसडीएम, नरवाना