फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में गली के चौराहे पर टूटे हुए सीवर फ्रेम को ठीक करवाने की मांग उठाई

विज्ञापन
22जेएनडी12 : समाधान ​शिविर में लोगों की ​समस्या सुनते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। स्रोत : प्रशास
विज्ञापन
जींद। सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर में बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, नगर निकायों से संबंधित समस्याएं आईं। ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटान करवाया गया। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट जल्द ही पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में भूपेन्द्र नगर निवासी संदीप ने गली के चौराहे पर टूटे हुए सीवर फ्रेम को ठीक करवाने की प्रार्थना की। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुलोचना ने अपने घर के मुख्य द्वार के सामने स्थित सीवरेज मेनहोल को एक ओर स्थानांतरित करवाने का निवेदन किया।
रामराये निवासी राजेश कुमार ने अपने नाम दर्ज पानी के कनेक्शन को बंद करवाने, गलत बिल की समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना प्रस्तुत की। मेहरड़ा निवासी धर्मबीर सिंह ने अपने प्लॉट से अवैध कब्जा हटवाने की फरियाद रखी।
विज्ञापन

मोरखी निवासी कुलदीप ने खेत के स्वीकृत बिजली कनेक्शन का कार्य शीघ्र पूरा करवाने की प्रार्थना की, जबकि रामनगर निवासी गजे सिंह ने नया बिजली कनेक्शन जारी करवाने के लिए अपना निवेदन समाधान शिविर में प्रस्तुत किया। डीसी ने समस्याओं पर संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाए।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिलने के साथ-साथ उनकी संतुष्टि भी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल दून, सीटीएम मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें