21जेएनडी09: डीसी के नाम ज्ञापन साैंपते हुए रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। निजी बस संचालकों की ओर से वरिष्ठ नागरिकों से पूरा किराया वसूलने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने डीसी के नाम नगराधीश को ज्ञापन सौंपा। निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
समिति सदस्य राजकुमार श्योकंद, विक्रम सिंह, छज्जूराम नैन, आजाद पांचाल ने कहा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधा किराया निर्धारित है लेकिन निजी बस चालक पूरा किराया वसूल रहे हैं। बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की करते हैं। संवाद