फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का आरोप, शराब पिलाकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ाने के बाद जोड़ दी लाइन

विज्ञापन
करंट लगने से झुलसा राजेश रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन । संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
बिटानी गांव में एक मार्च को करंट लगने से झुलसे युवक ने खुलासा किया है कि उसे गांव के ही दो भाई अजय व शम्मी ने खेत में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ाकर बिजली की लाइन जोड़कर वहां से फरार हो गए। लाइन जोड़ने की वजह से उसे करंट लगा है। युवक का आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई गई थी। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दिए बयान में बिटानी निवासी राजेश (24) ने बताया कि उसने गांव के ही रहने वाले अजय उर्फ काला से तीन हजार रुपये उधारे लिए थे। जब उन्होेंने उससे पैसे मांगे तो उसने कुछ दिन बाद देने की बात कही। एक मार्च को अजय उर्फ काला तथा उसके भाई शम्मी ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे खेत में ले गए। जहां पर उन्होंने उसे शराब पिलाई और ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया। नीचे से बिजली की लाइन जोड़ दी। लाइन जुड़ते ही करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर गया। दोनों भाई वहां से भाग गए। एक घंटे तक वह वहीं पर पड़ा रहा। राहगीरों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि राजेश की शिकायत पर बिटानी निवासी दोनोें भाइयों अजय उर्फ काला तथा शम्मी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
इलाज के दौरान काटनी पड़ी बाजू
राजेश को अपना हाथ गंवाना पड़ा है। राजेश के भाई ने बताया कि रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान कई दिन बाद तक सुधार नहीं होने के बाद चिकित्सकों ने राजेश की बाई बाजू काटनी पड़ी। हालांकि अभी तक राजेश के अन्य जले स्थानों पर भी ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें