फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेल्डिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी काबू

Mon, 21 Oct 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी26: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
जींद। भंभेवा गावं में वेल्डिंग की दुकान में चोरी करने के आरोपी को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डिडवाड़ा निवासी शीला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लुदाना चौकी इंचार्ज एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को भंभेवा निवासी चांद राम ने शिकायत दी थी कि उनकी वेल्डिंग व खराद की दुकान है। शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में आरोपी डिडवाड़ा निवासी शीला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और ट्रॉली व दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया है।

20जेएनडी26: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें