जींद। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने व मकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 15 अक्तूबर को वह घर पर थी। इस दौरान गांव का गुरमीत, उसकी मां, बहन व दलबीर घर में घुस गए और तोड़फोड़ करते हुए उसकी पिटाई की। गुरमीत ने उनके साथ छेड़छाड़ की। एचसी सुमन ने बताया कि महिला की शिकायत पर एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद