21जेएनडी03: कंडक्टर की तार चोरी करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। पीपलथा गांव के किसान के खेत से 180 मीटर लंबा तार चोरी करने के आरोपी हथो गांव निवासी रामनिवास उर्फ नुवासा को गढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गढ़ी थाना पुलिस को बिजली निगम के जेई रणवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि पीपलथा गांव निवासी करतार सिंह के खेत में बिजली निगम की तरफ से ट्यूबवेल पर कंडक्टर का तार लगाया गया था, जिसे किसी ने चोरी कर लिया है। जेई की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच में तार चोरी करने में रामनिवास उर्फ नुवासा का नाम सामने आया। एएसआई रोशनलाल ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
21जेएनडी03: कंडक्टर की तार चोरी करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस प्रशासन