फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक के बाद जींद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रोड शो हुआ शुरू

Tue, 21 May 2024 02:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

रोड शो में लोग जयश्रीराम के नारे लगाते हुए उनकी जीप के आगे-आगे चल रहे थे। 
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे जींद पहुंचे। उन्होंने यहां झांझ गेट स्थित पंजाबी धर्मशाला के सामने से अपना रोड शो शुरू किया। इस दौरान विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा, भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर भी उनके साथ थे। 
विज्ञापन


जेपी नड्डा आते ही खुली जीप में सवार हुए और लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भारी सुरक्षा के बीच उनका रोड शो शुरू किया। रोड शो पर जगह-जगह फूलों की बारिश हो रही थी। जेपी नड्डा ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की और जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान कोई भाषणबाजी नहीं हुई।

रोड शो पंजाब धर्मशाला से शिव चौक होते हुए पंजाबी बाजार, पालिका बाजार से होते हुए टाउन हाल पर समाप्त होगा। टाउन हाल पर जेपी नड्डा लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान काफी भाजपा नेताओं में जेपी नड्डा से मिलने की होड़ लगी हुई थी, लेकिन जीप में चुनिंदा लोगों को ही जगह दी गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा जेपी नड्डा किसी से नहीं मिले। रोड शो शुरू होने से पहले जेपी नड्डा यहां रेस्ट हाउस में आधे घंटे के लिए रुके। यहां पर उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। जेपी नड्डा हेलीकाप्टर से जींद पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें