फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक छीनकर पेट्रोल पंप पर लूट करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगूरां गांव से बाइक छीनकर खटकड़ गांव के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करने वाले आरोपी हिसार के ठसका गांव निवासी विरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


बरसोला निवासी प्रवीन ने नगूरां चौकी में शिकायत दी कि वह अपने दोस्त मोनू की बाइक लेकर खेत पर जा रहा था। जब वह गांव डाहौला नगूरां रोड पर रजबाहा के पास पहुंचा बिना नंबर की बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने उस पर पिस्तौल तान कर बाइक छीन ली। इस मामले में पुलिस ने उचाना मंडी निवासी विक्रम उर्फ विक्की को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि 28 नवंबर 2023 को उसने अपने साथी अमन उर्फ मुंशी निवासी पालवां, वीरेंद्र उर्फ विनय निवासी ठसका के साथ मिलकर नगूरां-डाहोला रोड पर बाइक छीनी थी। उसी बाइक पर 29 नवंबर की रात को खटकड़ पेट्रोल पंप से 15 हजार रुपये छीने थे। पुलिस ने अब तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें