फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंगूठा लगवा राशन न देने का आरोप

Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के बुढ़ा खेड़ा गांव में डिपो होल्डर पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग अधिकारी को दी है। बुढ़ा खेड़ा गांव निवासी विनोद ने बताया कि पिछले दिनों वह राशन लेने के लिए गया था। इस दौरान डिपो होल्डर ने उससे अंगूठा लगवा लिया और उसे राशन नहीं दिया।
विज्ञापन

जब उसने दूसरे डिपो पर अंगूठा लगाया तो उसे पता चला कि उसका अंगूठा लग चुका है। जबकि उसे राशन नहीं मिला है। उसने मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें