जींद। बहन का बेटा बनकर ऑस्ट्रेलिया की स्थानीय नागरिकता के लिए 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के काशी विद्यापीठ, शिवदासपुर निवासी सागर नटराज को गिरफ्तार किया गया है।
साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी ओमपती ने कहा कि उनकी बहन बलहारा निवासी सुरेश कुमारी का बेटा विक्की ऑस्ट्रेलिया में रहता है। 29 मई को उसके पास एक नंबर से कॉल आई और उसने कहा कि वह विक्की बोल रहा है। उसको ऑस्ट्रेलिया की स्थायी नागरिकता लेने के लिए फाइल लगाई है। इसके लिए उसे ऐजेंट को दिल्ली में 7 लाख 50 हजार रुपये देने हैं। कुछ देर बाद उसने मैसेज भेजा और कहा कि इस नंबर पर गूगल पे के माध्यम से राशि भेजनी है। जब उसने उस नंबर पर फोन किया तो सामने वाले ने कहा कि वह विक्की का ऐजेंट बोल रहा है। उसकी पत्नी बहुत ज्यादा बीमार है। उसे 2.50 लाख की जरूरत है। इसके बाद फिर से फोन कर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। इस दौरान उनका पोता प्रतीक वहां आ गया और उसने बताया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। एसआई हरजिंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने यूपी के वाराणसी निवासी सागर नटराज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।