जींद। व्हाट्सएप नंबर पर लिंक भेजकर महिला को टास्क देकर और प्रोडक्ट खरीदने का झांसा देकर 51967 रुपये ठगने के आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान सिरसा जिले के नूहियांबाली निवासी गगनदीप के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में मुआना गांव निवासी मोनू कुमारी ने बताया था कि 12 जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर अज्ञात ने एक लिंक भेजा।
जब उसने उसको खोला तो उसमें टेलीग्राम आईडी खुली। इसके बाद उस पर प्रोडक्ट खरीदने के लिए बातचीत हुई। इसके बाद उसको टास्क दिया गया, जिसके बाद उसको 500 रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए गए। बाद में अलग-अलग प्रोडक्ट खरीदने के लिए टास्क देकर उसकी राशि बैंक खाते में डलवाई गई।
इस तरह उसको झांसे में लेकर 51867 रुपये ठग लिए। बाद में न तो उसको प्रोडक्ट दिए गए और न ही रुपये लौटाए गए। साइबर थाना के जांच अधिकारी एचसी सज्जन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।