24जेएनडी07: समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत प
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में 243 समस्याएं आईं। इनमें अधिकांश समस्याएं वृद्धा, विधवा पेंशन, परिवार पहचान पत्र की त्रुटि, पीपीपी में आय कम करवाने की रहीं।
इसके अलावा अवैध कब्जे हटवाने, किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि न मिलने, मृत्यु प्रमाण पत्र और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित भी समस्याएं आईं। जिलास्तर की समस्याओं का डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मौके पर ही समाधान करवाया।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए समाधान आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपमंडल स्तर पर भी शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दुरुस्त करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर आने की आवश्यकता नहीं है। लोग उपमंडल स्तर पर एसडीएम से अपनी त्रुटियों को ठीक करवा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को तुरंत प्रभाव से दूर करें। एक भी आवेदन बिना कार्रवाई के न रहे। प्रत्येक समस्या पर अधिकारी की हुई कार्रवाई की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर भी की जा रही है। ऐसे में अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ काम करें। र
24जेएनडी07: समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत प