फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस पर हमला करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
26जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में हमला करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
नरवाना। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपलथा निवासी सुखा के रूप में हुई है। सीआईए नरवाना इंचार्ज उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि उनको दो मई 2022 को सूचना मिली थी कि चार अज्ञात व्यक्ति पिपलथा निवासी राजेंद्र के घर पर छुपे हुए हैं, जो किसी बड़ी लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देकर आए हैं।
विज्ञापन

जब सीआईए नरवाना की टीम उनको पकड़ने पिपलथा पहुंची तो 30 से 35 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और फायर भी किए। इसमें पुलिस कर्मियों को चोट आई और घायल हो गए, जिस पर थाना गढ़ी में मामला दर्ज कर लिया था। अब तक इस मामले में 20 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीआईए नरवाना की टीम ने आरोपी सुखा को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें