जींद। बोहतवाला में एक व्यक्ति के घर से गैस सिलिंडर चोरी हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी को सिलिंडर ले जाते हुए पकड़ लिया और इसकी सूचना मकान मालिक को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बोहतवाला निवासी ओमप्रकाश ने एफआईआर में बताया कि नवीन कुमार नामक व्यक्ति ने उसके घर से गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को सिलिंडर के साथ पकड़ लिया और उसे इस बारे में जानकारी दी। संवाद