फोटो 26जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में जेब से 40 हजार रुपये चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
उचाना। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के कार्यक्रम में कार्यकर्ता की जेब से 40 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने हिसार जिले के कापड़ो निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 36 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया।
सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने एफआईआर में बताया कि वह पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के एक कार्यक्रम उचाना में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब संभाली तो 40 हजार रुपये नहीं मिले।
आरोप लगाया कि किसी अज्ञात ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब से रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 36 हजार रुपये बरामद किए गए।