फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क निर्माण में कम बजरी डालने का आरोप

Tue, 21 May 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी24: बत्तख चौक से सोमनाथ मंदिर तक बनाई जा रही सड़क। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। बत्तख चौक से सोमनाथ मंदिर तक बनाई जा रही सड़क के कार्य में अनियमितता बरतने पर सैनी मोहल्ला के लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और जो भी कमियां मिलेंगी उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

सैनी मोहल्ला निवासी राजपाल सैनी ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि बत्तख चौक से सोमनाथ मंदिर तक की सड़क कई वर्षों से टूटी हुई थी। काफी प्रयास से पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य शुरू किया है, मगर बजरी व रोड़े की मोटाई एस्टीमेट से काफी कम डाली जा रही है। बजरी की थिकनेस पांच से छह इंच तक ही डाली जा रही है। इसके नीचे पत्थर, रोड़े या किसी प्रकार की लेयर भी नहीं डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारों पर मोटाई पूरी दिखाई जा रही है, जबकि बीच में काफी कम बजरी डाली जा रही है। पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। मौके पर कोई भी अधिकारी आकर नहीं देख रहा है। ऐसे में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। ठेकेदार की मिलीभगत से कार्य पर किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। ऐसे में इसकी उचित जांच होनी चाहिए। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजकुमार नैन ने कहा कि मंगलवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और जो भी कमियां होंगी उनको दूर किया जाएगा।

20जेएनडी24: बत्तख चौक से सोमनाथ मंदिर तक बनाई जा रही सड़क। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें