फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रोफेसर पर दुर्व्यवहार का आरोप

Tue, 12 Nov 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के प्रोफेसर की तरफ से कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक ने बताया कि 28 अक्तूबर को पहले तो प्रोफेसर ने ने उनके एक साथी के साथ बिना बात के बदतमीजी की। जब उनके साथी इस बारे में उनसे बात करने के लिए गए तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद एबीवीपी के छात्र नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी, जबकि वह उस समय वहां मौजूद भी नहीं था।
विभाग संयोजक ने बताया कि छह नवंबर को विश्वविद्यालय में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णा बेदी भी आए हुए थे। उन्होंने इस मामले में उनको शिकायत दी थी। मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद एबीवीपी ने इसकी शिकायत कुलपति से की थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं होते देख मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। उन्हें पुलिस प्रशासन पर विश्वास है कि वह इसकी जांच करके इस पर कार्रवाई करेंगे। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो वह मुख्यमंत्री व राज्यपाल से भी इस मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

प्रोफेसर और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे की शिकायत की है। दोनों गुटों से मिली शिकायत की जांच की जा रही है। विद्यार्थियों का मामला है। आपस में सुलझाने के लिए समय मांगा है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुलतान सिंह, चौकी प्रभारी, सीआरएसयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें