फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 दिन में समाधान शिविर में सिर्फ नौ शिकायतें आईं

Tue, 12 Nov 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नगर पालिका उचाना में 22 अक्तूबर से शुरू हुए समाधान शिविर में अब तक नौ लोग समस्याएं लेकर आए। जो-जो समस्याएं आईं उनका मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

नपा सचिव विक्रमजीत ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत अधिकांश थीं। इनका तुरंत समाधान किया गया। कार्य दिवस के दिन सुबह 9 से लेकर 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाता है। किसी भी तरह की नपा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड के लोग आ सकते हैं। सभी के सहयोग से कोशिश रहती है कि जो-जो समस्याएं हैं उनका समाधान समय हो। उन्होंने कहा कि 20 दिन में सिर्फ नौ समस्याओं का आना समाधान शिविर में बताता है कि नपा एरिया में निरंतर नपा पूरी तरह से कार्य कर रही है। नपा की कोशिश रहती है कि सभी के सहयोग से जो-जो परेशानी है उनका स्थायी समाधान हो। इस प्रयास में नपा काफी हद तक सफल भी हुई है। जिस तरह से समाधान शिविर में मात्र 9 शिकायतें ही आई है उससे साफ है कि नपा एरिया में समस्याओं कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें