फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो डिग्रियों की सीमा पर एबीवीपी का विरोध, नियम वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2026-27 के प्रवेश प्रॉस्पेक्टस में एक छात्र के लिए अधिकतम दो डिग्रियां करने की सीमा निर्धारित की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस पर कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस नियम के पीछे कोई स्पष्ट आधार नहीं बता पा रहा है। उनका आरोप है कि यह फैसला छात्रों को विभिन्न विषयों में शिक्षा प्राप्त करने से रोकने वाला है। उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्रों में ज्ञान अर्जित करना चाहता है तो उसे अवसर मिलना चाहिए।
विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों, उपाध्यक्ष नवीन कुंडू और छात्रा प्रमुख भारती रेढू ने भी इस नियम पर सवाल उठाए और कहा कि विश्वविद्यालय को यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। एबीवीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं, आंतरिक अंकों और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

जिला संयोजक प्रतीक शर्मा ने कहा कि यूजी प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन परिणाम भी अभी तक जारी नहीं किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को आगे प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि दो-तीन दिनों के भीतर उक्त नियम वापस नहीं लिया गया तो संगठन विश्वविद्यालय, जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें