नरवाना। लायंस क्लब शाखा नरवाना की ओर से एक निजी रिजॉर्ट में नई कार्यकारिणी पीएसटी इलेक्ट 2026-27 के गठन एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के साथ उनके परिवारजनों ने भी भाग लिया। आगामी सत्र के लिए के गौरव गर्ग बड़नपुर को क्लब का प्रधान चुना गया। वहीं सुनील गुप्ता और राकेश बाता को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। विपिन गर्ग दनौदा वाले को सचिव तथा राहुल जैन घासों को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और क्लब की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। क्लब के प्रधान सौरभ चौधरी ने सभी सदस्यों और उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया। मौके पर यतिन गर्ग, सुनील गर्ग, राहुल गर्ग, सौरव गर्ग, पवन सिंगला, भूपेश गोयल, शीतल जैन, निखिल गर्ग, डॉ. ओमबीर, डॉ. राजीव रावल, नीरज मित्तल, रोहित मित्तल, साहिल बंसल, अरुण आर्य, अखिल कंसल, मनीष गोयल और नितिन मित्तल मौजूद रहे। संवाद