फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एबीवीपी ने कक्षाओं में एसी लगाने का दिया अल्टीमेटम

Thu, 10 Apr 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी30: मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी के विद्यार्थी। छात्र संगठन
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में एबीवीपी ने कक्षाओं में एसी लगवाने समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान राहुल कक्कड़ की अध्यक्षता में ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने सीआरएसयू प्रशासन को चेताया कि अगर कक्षाओं में एसी नहीं लगी तो वह कर्मचारियों के कार्यालयों में भी एसी नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

राहुल कक्कड़ ने कहा कि सभी कक्षाओं के कमरों में एसी लगवाए जाएं, विश्वविद्यालय में कोर्स की फीस अन्य विश्वविद्यालय से दो-तीन गुना ज्यादा है। इन्हें अन्य विश्वविद्यालय के बराबर किया जाए। इकाई मंत्री एनी कुंडू ने बताया पिछले वर्ष विश्वविद्यालय ने प्रत्येक क्लर्क और प्रोफेसर के कमरे में एसी लगवाया है, परंतु किसी भी कक्षा में एसी नहीं लगा। हिमेश यादव व इशू नैन ने कहा कि विश्वविद्यालय में चल रहे सभी कोर्सों की फीस अन्य विश्वविद्यालय से दो से तीन गुना ज्यादा है, जबकि यह कोर्स बजट है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय सरकार के रुपयों का अनुचित प्रयोग करता है, कभी वह इनका प्रयोग व्यर्थ के कार्यक्रमों में करता है, जबकि उसका पहला उद्देश्य छात्रों को सस्ती शिक्षा देना होना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को मुख्य दो मांगों के साथ अन्य 18 और मांगों का एक प्रस्ताव सौंपा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि वह 10 दिन के अंदर छात्रों को सस्ती शिक्षा मुहिया करने व सभी क्लासों को एसी रूम बनाने पर कमेटी गठित करके 15 दिन के अंदर इस पर क्या कार्रवाई की इसकी जानकारी दी जाए। यदि 15 दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 16 वें दिन विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन खुद जिम्मेवार होगा। सीआरएसयू की बस तीन वर्ष से खड़ी है, लेकिन इसको चलाया नहीं जा रहा। इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, मयंक बंसल, दीपक, राहुल खंडा, प्रेरणा भारद्वाज, अमन राजपूत, जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें