फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीणों से 33.40 लाख उधार लेकर परिवार संग फरार

Fri, 09 Aug 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दनौदा कलां गांव के व्यक्ति ने कई ग्रामीणों 33.40 लाख रुपये उधार लेकर अब देने से मना कर रहा है। पुलिस ने गांव के हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में दनौदा कलां निवासी कुलदीप ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले हंसराज ने उससे रुपये उधार लेकर कहा था कि बाद में वह ज्यादा ब्याज के साथ लौटा देगा। इस लालच में आकर उसने उसे 13 लाख रुपये दे दिए। जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसने कुछ दिन रुकने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ तीन अगस्त को कहीं फरार हो गया। इसके बाद पता चला कि आरोपी ने गांव के हरदीप से दो लाख, दयानंद से चार लाख, नंदकिशोर से दो लाख 15 हजार रुपये, शमशेर से 3 लाख 38 हजार रुपये, ज्ञान सिंह से चार लाख 37 हजार रुपये, जयवीर से चार लाख 50 हजार रुपये, महेंद्र से एक लाख रुपये ज्यादा ब्याज समेत लौटाने का झांसा देकर लिए थे। इनके अलावा भी कई ग्रामीणों से रुपये लिए हैं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने हंसराज के खिलाफ 33.40 लाख रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें