फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा- पीएम मोदी अच्छे कथावाचक हैं पर प्रधानमंत्री नहीं

Tue, 09 Feb 2021 09:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में भाषण दिया, उससे साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी एक अच्छे कथावाचक हैं पर प्रधानमंत्री नहीं। किसानों को आंदोलनजीवी बताकर प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले किसानों का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन


उनको देश की 80 प्रतिशत जनता की जरूरत नहीं है। केवल अपने चार मित्रों की जरूरत है, जिनके कहने पर कृषि कानून बनाए गए हैं। यह बात पूर्व विधायक एवं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सफीदों रोड पर पप्पू रेढू के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।  

चौटाला ने कहा कि वह किसानों में जागृति लाने के लिए अभियान चला रहे हैं। पहले चरण में सभी 22 जिलों के एक-एक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में चार-चार बड़े गांवों में जनसभाएं की जाएंगी और तीसरे चरण में प्रत्येक गांव में जनसभाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता का विश्वास खो चुके हैं।
विज्ञापन


जुमलेबाजी में उनसे कोई नहीं जीत सकता। देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले किसान पर ही वह लगाम लगा रहे हैं। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था लेकिन किसानों के कर्जमाफी से वह साफ मना कर गए और चार घरानों का कर्जा माफ कर दिया। प्रधानमंत्री को सबक सिखाने के लिए वह जनजागृति अभियान चला रहे हैं। यदि कोई किसान आंदोलन के लिए उन्हें कहीं भी बुलाएगा तो वह जरूर जाएंगे।

बिना आंदोलन के नहीं मिली आजादी
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को क्या पता आंदोलन का, उन्होंने कोई आंदोलन कभी नहीं किया। देश को आजादी आंदोलन की बदौलत ही मिली थी। यदि स्वतंत्रता सेनानी आंदोलन नहीं करते तो आजादी नहीं मिलती। आडवानी ने अपनी अयोध्या यात्रा के आंदोलन के जरिये ही भाजपा को जिंदा रखा था। 

सिरसा में 22 फरवरी को महापंचायत
अभय सिंह ने कहा कि 22 फरवरी को सिरसा में बड़ी महापंचायत होगी। इसके लिए विभिन्न खापों व तपों को निमंत्रण दिया जा चुका है। इसके लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसान नेताओं को निमंत्रण दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें