26जेएनडी15: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्
जींद। रुपगढ़ गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश रानी व मूर्ति देवी ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसलिए समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव खत्म करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
मूर्ति देवी ने कहा कि रूढ़िवादी विचारों को छोड़कर बेटियों को अपनाना होगा। कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साथ ही बेटियों को उच्च शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता मुकेश, अनीता, रेखा, सुमन और कलावती भी मौजूद रहीं।