फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेड रन प्रतियोगिता में आरती ने मारी बाजी

Fri, 17 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी13 : ईनाम राशि का चेक देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राज् स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम, जबकि प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 14 जिलों के 140 प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए आरती ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने विजेता आरती को राशि, प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रेड रिबन क्लब की कन्वीनर डॉ. अनीता छाबड़ा को भी उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. लोहान ने बताया कि आगामी 30 अक्टूबर को नागालैंड में होने वाली राष्ट्रीय रेड रन प्रतियोगिता में आरती हरियाणा की ओर से भाग लेगी जिसमें डॉ.अनीता छाबड़ा नोडल अधिकारी के रूप में साथ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उप प्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष धर्मवीर गोयल और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें