17जेएनडी26 : विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य सत्यवान मलिक। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व सांख्यिकी दिवस पर पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता में काफी प्रथम रही। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों में सांख्यिकी और डेटा-साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डेटा के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर रचनात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कहा की सांख्यिकी आज के युग में नीति निर्माण, शोध कार्य और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक विषय है। इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में सृजनात्मकता और विषय के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं । इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज सिवाच मौजूद रहे। संवाद