22जेएनडी13: प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
जींद। चौथी चैंपियनशिप कराटे ओपन दंगल हरियाणा प्रतियोगिता में जिले के इंडस पब्लिक स्कूल पिल्लूखेड़ा के तीन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीते।
प्रतियोगिता में खिलाड़ी आरव ने 25 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी याशिका व यांशिका ने दमदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के कराटे कोच सचिन का विशेष योगदान रहा।
कोच सचिन ने बताया कि बच्चों ने प्रतियोगिता से पहले कड़ी मेहनत की और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लिया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र मडोत्रा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद