नरवाना। पीएमश्री राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को छह से 11 आयु वर्ग के प्राथमिक स्कूली खेलों की शुरुआत हुई। इस दौरान कुश्ती के 20 किग्रा में आहिल राजकीय प्राथमिक पाठशाला भिखेवाला प्रथम रहा।
वहीं 22 किग्रा में मोहित ढाकल स्कूल, 24 किग्रा में चक्षु मॉडर्न पब्लिक स्कूल ढाकल, 26 किग्रा में अंकुल राजकीय माध्यमिक विद्यालय नरवाना, 28 किग्रा में दक्ष ढाकल स्कूल प्रथम रहे।
इसके अलावा 30 किग्रा में नवनीत मॉडर्न पब्लिक स्कूल ढाकल, 32 किग्रा में तनुज एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना, 34 किग्रा में नमन राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल बेलरखा, 34 से ज्यादा किग्रा में हिमांशु डीबीके पब्लिक स्कूल नरवाना प्रथम रहे।
खेलों का शुभारंभ खेल सचिव श्रीनिवास, खेल संयोजक राजेश टांक, रणबीर घणघस, प्रधान कृष्ण सैनी, सोमदत्त बेदी, अजमेर ढुल और वीरेंद्र बेनीवाल ने किया।
खेल संयोजक राजेश टांक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो दिन खेलों का आयोजन होगा। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच देना है ताकि वे भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विजेता टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नरवाना का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर इकबाल राठी, प्रेम प्रकाश, पीटीआई बलजीत धतरवाल, कपूर सिंह, राजेश कौशिक, योगा कोच सुखविंदर सिंह, कुश्ती कोच अनिल, इंजीनियर प्रदीप नैन मौजूद रहे।
यह रहे कुश्ती के परिणाम
कुश्ती के 20 किग्रा में इशना राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा, 22 किग्रा में जन्नत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहलखेड़ा, 26 किग्रा में काजल राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उझाना, 28 किग्रा पलक शिक्षा भारती स्कूल उझाना, 30 किग्रा में लक्षु राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उझाना, 32 किग्रा में तमन्ना एसबीएम उझाना प्रथम रही।
यह रहे शतरंज के परिणाम
शतरंज में लड़कों में प्रथम वेदा इंटरनेशनल स्कूल नरवाना, द्वितीय अल्पाइन स्कूल पिपलथा रहा। लड़कियों में अल्पाइन स्कूल पिपलथा, वेदा इंटरनेशनल स्कूल नरवाना द्वितीय रहा। स्केटिंग में प्रथम यिहान गोयत सेंट मैरी स्कूल नरवाना, द्वितीय ध्रूव गर्ग डीबीके पब्लिक स्कूल नरवाना, तृतीय दिव्यांश गोयल वेदा इंटरनेशनल स्कूल नरवाना रहा। लड़कियों में आयुषी श्योकंद सेंट मैरी स्कूल प्रथम, करीना डीबीके पब्लिक स्कूल द्वितीय, तृतीय रिद्धम हरियाणा मिडिल स्कूल रहे। योग में शौर्य, अनिरुद्ध, परम, संस्कार, वंशदीप, दक्ष, विनय और लड़कियों में दिव्या, निशु, यादिका, मानवी, तमन्ना, खुशी, आदिकेय 5-5 टीमों से योग में इन खिलाड़ियों का चयन किया गया। लंबी कूद में आशीष राजकीय प्राथमिक पाठशाला दबलैन प्रथम, रोहित भारत स्कूल धरौदी द्वितीय रहा। लड़कियों में इशिका प्रथम, द्वितीय अवनी रही।
08जेएनडी28-कुश्ती की शुरुआत करवाते हुए संयोजक राजेश टांक और अन्य। संवाद