फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रह रहे युवक-युवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के श्याम नगर में किराये के मकान पर सहमति संबंध में रह रहे युवक पर 18-20 लोगों ने हमला कर दिया। जब युवती छुड़ाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। शहर थाना पुलिस ने युवती के पति सोनीपत के गांव शेखपुरा निवासी प्रदीप सहित 18-20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गांव शेखपुरा निवासी सोनू कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव की कांता के साथ सहमति संबंध में पटियाला चौक स्थित श्याम नगर में किराये के मकान में रह रहा है। कांता का अपने पति प्रदीप के साथ मनमुटाव चल रहा है। 31 अगस्त को वह और कांता बाइक पर बाजार से सामान लेने के लिए गए थे। सामान ज्यादा होने के कारण उसने कांता को ई-रिक्शा में सामान के साथ बैठा दिया और वह खुद बाइक पर अपने मकान पर पहुंच गया। जब कई देर तक कांता घर नहीं पहुंची तो वह वापस बाइक लेकर नहर पुल पर आ गया और वहां कांता के आने का इंतजार करने लगा। तभी उसके गांव के अमित, प्रदीप, काला, बोलड़, लीलू, बबला, डोला, जयभगवान और कासंडी गांव निवासी चरणजीत सहित आठ-दस अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने उसे घेर लिया और उसे बाइक से नीचे गिराकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बार कांता भी वहां आ पहुंची। उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और फिर हमलावर कांता को लेकर वहां से चले गए। जांच अधिकारी एचसी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अमित, काला, प्रदीप, बोलड़, लीलू, बबला, डोला, जयभगवान, चरणजीत सहित आठ-दस अन्य के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें