जींद। शहर में दोस्त की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक का एक व्यक्ति ने दांतों से कान काट कर अलग कर दिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजनगर, पानीपत निवासी प्रशांत ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि 9 जून को वह अपने दोस्त हिमांशु की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने झांज गेट पर आया हुआ था। रात होने के कारण वह वापसी नहीं कर सका। सुबह जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो ट्रेन भी निकल गई। इस पर वह अपने दोस्त हिमांशु के पास चला गया। गली में उसके दोस्त का मामा शुभम उन दोनों के साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने दांतों से उसका कान काट दिया, जिससे कान नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वा कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद