फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में सुआ और पेचकस घोंपकर युवक की हत्या

Sun, 07 Sep 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी31-पुलिस थाना में एकत्रित हुए परिजनों को समझाते हुए प्रभारी बलवान सिंह। संवाद
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के घोघड़ियां गांव में यहीं के गोविंदा (33) की सुआ और पेचकस घोंपकर हत्या कर दी गई। गोविंदा पर 28 अगस्त को हमला हुआ था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के ही सचिन, रोबिन, विशाल, सन्नी, बिंद्र, संदीप और अलीपुरा गांव के अजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घोघड़ियां गांव में नाग देवता मंदिर में हर वर्ष मेला लगता है। गांव का गोविंदा अपने परिजनों के साथ पूजा करने गया था। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे 7 लोगों ने सुआ और पेचकस से हमला किया था।
परिजन गोविंदा को पहले नागरिक अस्पताल ले गए, यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। हालत बिगड़ने पर परिजन पीजीआई से गोविंदा को हिसार में एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुष्कर्म से जुड़ी रंजिश का बताया जा रहा मामला
बताया जा रहा है हत्यारोपी पक्ष के मोहित और आशीष ने गांव की एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया था। किशोरी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था। अदालत ने 12 दिसंबर 2023 को दोनों को दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर सजा सुनाई थी। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच साल 2022 से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
-सात युवकाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
-बलवान सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें