फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोशाला के बाहर खड़े युवक पर सूए से हमला

Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना गोशाला में गोवंश को चारा डालने गए युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरि नगर निवासी बादल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर दोपहर बाद वह अपने पिता के साथ गोशाला में चारा डालने गया हुआ था। उनके पिता गोवंश को चारा डालने अंदर चले गए, जबकि वह बाहर ही खड़ा रहा। इस दौरान प्रेम नगर निवासी अमन, अभिषेक तथा एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए युवक ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से उन पर हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने बादल की शिकायत पर अमन, अभिषेक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें