फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेला गांव में दूसरे के घर में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडेला गांव निवासी विजेंद्र (28) नामक युवक शनिवार की रात में दूसरे के घर में घुस गया। इस पर उस घर के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विजेंद्र को नागरिक अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी सुबह पांच बजे विजेंद्र के परिजनों को दी गई। विजेंद्र एक निजी स्कूल की बस पर हेल्पर था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शनिवार रात 11 बजे तक विजेंद्र घर पर ही था। इसके बाद उन्हें नहीं पता कि विजेंद्र को घर से कोई उठाकर ले गया या फिर किसी ने उसे हत्या के इरादे से बुलाया। परिजनों को घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस से मिली। विजेंद्र के चाचा कृष्ण ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे की साजिश के तहत हत्या की गई है। अगर वह कहीं रात को गया था तो इसकी सूचना परिजनों को देनी चाहिए थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। गांव के लोगों ने इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों का हंगामा चलता रहा। पुलिस पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की धमकी दी गई। इसके बाद गांव के ही लोगों ने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमत करवाया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि इस मामले की जानकारी किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर दी थी। जब वहां पर पुलिस पहुंची तो विजेंद्र को घायलावस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने विजेंद्र को इंजेक्शन दिए। इसके कुछ ही समय बाद विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने विजेंद्र के चाचा कृष्ण की शिकायत पर कंडेला के राममेहर व उसके परिवार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच में खुल सकती हैं मामले में नई परतें
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में जांच के बाद कुछ नया खुलासा हो सकता है। दरअसल इस मामले में मृतक युवक के फोन की कॉल डिटेल कई राज खोल सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि युवक दूसरे के घर में क्यों गया था, लेकिन फोन की कॉल डिटेल इससे पर्दा उठा सकती है। विजेंद्र के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि किसी ने उसकी हत्या करने के लिए ही बुलाया था, ऐसे में विजेंद्र के फोन की कॉल डिटेल काफी महत्वपूर्ण होगी।
युवक को बांधकर बनाकर पीटा गया
पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को देख कर ऐसा लग रहा है कि युवक को रस्सी से बांधकर पीटा गया है। विजेंद्र के पूरे शरीर पर पीटने के काफी निशान मिले हैं। विजेंद्र के चेहरे पर पिटाई के कुछ कम निशान हैं, इसके अलावा पूरे शरीर पर बेरहमी से पीटने के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें