दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में कालवा गांव के रहने वोल एक युवक की मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाकर दुर्घटना को अंजाम के आरोप में गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कालवा निवासी विक्रांत ने बताया कि उसका चचेरा भाई विजय उर्फ सोनी 17 मार्च को बाइक पर सवार होकर घर से पिल्लूखेड़ा जा रहा था। जब वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था तो सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे सुरेंद्र ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया गया। मगर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि विक्रांत की शिकायत पर लापरवाही से बाइक चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।