फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

विज्ञापन
6 सफीदों 2 गांव बहादुरगढ़ का टावर जिसके ऊपर जाकर बैठा है युवक सुनील। स्रोत ग्रमीण 
विज्ञापन
सफीदों। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। उपमंडल के बहादुरगढ़ गांव में रविवार दोपहर पत्नी से विवाद के चलते 35 वर्षीय सुनील रविवार दोपहर रेलवे लाइन स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन समझाने के बावजूद देर रात तक युवक नीचे नहीं उतरा।
दो दिन पहले शुक्रवार को भी यही युवक गांव रताखेड़ा के एक टावर पर चढ़ा था। सुनील का अपनी पत्नी सोनू के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण युवक ने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।
विज्ञापन

डायल 112 के इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि सुनील ने दो शादियां कर रखी हैं। वह पास के एक गांव की लड़की के साथ संबंध में रहता है। उसकी पहली पत्नी सोनू इस बात को लेकर उससे झगड़ा करती थी।
झगड़े के चलते उसकी दूसरी पत्नी गांव छोड़कर चली गई थी। सुनील ने पुलिस को बताया कि वह तब तक टावर से नहीं उतरेगा जब तक उसकी दूसरी पत्नी घर नहीं आ जाती। पुलिस ने युवक को समझाया लेकिन युवक नीचे उतरकर नहीं आया।
ग्रामीणों के अनुसार, सुनील पिछले कई दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। वह शुक्रवार को रताखेड़ा में भी शराब पीकर टावर पर चढ़ा था। रविवार को भी टावर पर चढ़ने से पहले उसने शराब पी थी। सुनील ने पुलिस अधिकारियों से अपनी पहली पत्नी सोनू से तलाक दिलवाने की मांग की। उसने यह भी कहा कि वह संबंध में रही लड़की को वापस लाकर उसके साथ घर बसाना चाहता है।
विज्ञापन

घटना के दौरान टावर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। थाना सदर प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि युवक दोपहर दो बजे टावर पर चढ़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि सुनील की दोनों पत्नियां आने से इन्कार कर चुकी थीं। पुलिस टीम द्वारा युवक को लगातार समझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें