फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुरजेवाला को गुजरात प्रभारी बनाए जाने पर लाजवंती ने जताई खुशी

विज्ञापन
06जेएनडी 07: लाजवंती ढिल्लों।
विज्ञापन
जींद। प्रदेश महिला कांग्रेस की सदस्य एवं पूर्व महिला जिला अध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी का आभार जताते हुए सुरजेवाला को बधाई दी। लाजवंती ढिल्लों ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार मिलना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। कर्नाटक में अपनी सांगठनिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का परिचय देने के बाद अब उन्हें गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की माटी से निकलकर सुरजेवाला ने अपनी मेहनत, समर्पण और बुद्धिमत्ता के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला कांग्रेस के संकटमोचकों में शामिल हैं और राहुल गांधी के भरोसेमंद साथियों में से एक हैं। उनके गुजरात प्रभारी बनने से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में गुजरात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें