फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा: शनिवार शाम की है घटना, अब तक नहीं लग पाया सुराग

Sun, 08 Jun 2025 07:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

बरवाला ब्रांच नहर में दोस्त के साथ नहाने गया युवक डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
नहर में डूबे युवके को खोजने के लिए सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकड़ोद गांव के पास बरवाला ब्रांच नहर में दोस्त के साथ नहाने गया युवक डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जींद शहर के भिवानी रोड वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय मोनू अपने दोस्त कुलदीप के साथ शनिवार शाम घर से किसी काम के लिए गया था। उसके बाद दोनों नहर पर नहाने के लिए काकड़ोद हेड पर चले गए। वहां नहाते समय मोनू नहर में डूब गया। कुलदीप और अन्य नहा रहे लोगों ने उसे डूबते देखा तो निकालने की कोशिश की, लेकिन मोनू पानी से बाहर नहीं आ पाया। इसके बाद कुलदीप ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

SDRFकी टीम को मौके पर बुलाया 

युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश शुरू की। इसके बाद स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स ( एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। टीम ने करीब तीन किलोमीटर तक ढूंढा, लेकिन मोनू का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, मोनू के परिजन भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


मखंड हेड पर दो राइडर और काकड़ोद हेड पर पीसीआर तैनात की गई है ताकि कोई नहर में ना नहाए। काकड़ोद नहर पर डूबे युवक का अभी सुराग नहीं लगा है। - राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, उचाना
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Narnaul: अपने बेटे के पास नोएडा गया था परिवार, पीछे से घर में हो गई लाखों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें