फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई शिक्षा नीति को लेकर राजकीय महाविद्यालय में 20 को होगी वर्कशॉप

Fri, 19 Sep 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी04-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित वर्कशॉप में भाग लेते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित होने वाली कैपेसिटी बिल्डिंग एवं मेंटरिंग वर्कशॉप की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि यह वर्कशॉप 20 सितंबर को होगी जिसमें सीआरएसयू से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, एनईपी नोडल अधिकारी और विभागाध्यक्ष भाग लेंगे।
विज्ञापन

वर्कशॉप में एनईपी 2020 की मूल अवधारणाएं, समग्र एवं बहुविषयी शिक्षा का परिचय व यूजीसी के नए पाठ्यक्रम ढांचे पर विशेष फोकस रहेगा। प्राचार्य ने कार्यशाला की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की और विभिन्न समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की मेजबानी उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संकाय सदस्यों के बीच क्षमता निर्माण करना है ताकि नीति के प्रमुख लक्ष्य महाविद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू हो सकें।
विज्ञापन

इन लक्ष्यों में योग्यता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना, कौशल और मूल्यों का एकीकरण करना, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देना और मूल्यांकन की नई दृष्टि अपनाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें