18जेएनडी24-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत वार्ड-20 में सफाई करते हुए कर्मचारी। स्रोत प्रशासन
जींद। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जिला में चलाए जा रहे स्वच्छता उत्सव और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के वार्ड-20 में सफाई अभियान का संचालन किया गया। इसका शुभारंभ पार्षद महावीर रेढू, संजीव चहल ने किया। अभियान के तहत सफाई कर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों, पब्लिक पार्क, गलियों और खाली प्लाटों में सफाई की। पार्षद महावीर रेढू ने स्वच्छता शपथ दिलवाई गई जिसमें उनको अपने घर और शहर की सफाई रखने बारे कहा गया। संवाद