जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पिल्लूखेड़ा मंडी एरिया निवासी एक महिला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं।
कई बार पंचायत भी हो चुकी है। दहेज लाने से मना करने पर पति दीपक, देवर प्रवीण, ससुर राजकुमार, सास कौशल्या और देवरानी शीला ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुर उस पर बुरी नजर रखता है। जांच अधिकारी बीरमती ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने व छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद