जींद। स्कूटी से घर जा रही नर्स सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव अमरहेड़ी निवासी नर्स कोमल गांव मुआना से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। गांव तलौडा के पास पहुुंची तो सामने से आ रहे ट्राले ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना को अंजाम देकर चालक मौके से भाग गया। कोमल को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।