फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बालियां चुनने गई महिला और उसके दो पोतों ने खेत में पड़ी खाली बोतल से पानी पिया, एक बच्चे की मौत

Thu, 30 Apr 2020 08:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लुदाना गांव में बुधवार को कीटनाशक के डिब्बे से पानी पीने पर 10 वर्षीय बच्चे सागर की मौत हो गई, जबकि उसका नौ वर्षीय भाई रोहित और 65 वर्षीय दादी संतरा देवी का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह संतारा देवी अपने पोतों के साथ दूसरों के खेतों में गेहूं की बालियां चुनने के लिए गई थी। 

विज्ञापन


सुबह 11 बजे सागर और रोहित ने दादी को बताया कि उन्हें प्यास लगी है। इस पर संतरा देवी दोनों पोतों को लेकर घर जाने लगी। रास्ते में ट्यूबवेल को देखकर बच्चों ने पानी पीने की इच्छा जताई। यहीं पर एक डिब्बा पड़ा हुआ था, जिससे सागर ने पहले अपनी दादी को फिर छोटे भाई रोहित को पानी पिलाया। 

उसके बाद उसने खुद पानी पी लिया। पानी पीने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी संतरा देवी के घरवालों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद घरवाले मौके पर पहुंचे और तीनों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। रोहित और उसकी दादी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार जिस डिब्बे से तीनों ने पानी पीया वह कीटनाशक का है। इसको ऊपर से काट कर इस्तेमाल करने के लिए रखा गया था। तीनों ने इसी से पानी पीया जिसकी वजह से एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें